Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पंजाब-हरियाणा में खालिस्तानी नारे लिखकर दहशत फैलाने वाले ग्रुप का पर्दाफाश

पंजाब-हरियाणा में खालिस्तानी नारे लिखकर दहशत फैलाने वाले ग्रुप का पर्दाफाश

चंडीगढ़, 30 जून । पंजाब पुलिस ने पंजाब व हरियाणा में खालिस्तानी नारे लगाकर दहशत फैलाने वाले ग्रुप का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह विदेश में बैठे सिख फॉर जस्टिस के मुखी आतंकी गुरपतवंत पन्नू के इशारों पर काम कर रहा था। यही नहीं इस गिरोह ने खालिस्तानी झंडे भी फहराए हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि यह गैंग पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में खालिस्तानी नारे लिख रहा था। इतना ही नहीं, देश विरोधी नारे दिखाते हुए पंजाब के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे थे। पंजाब पुलिस लंबे समय से इस गैंग की तलाश में थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपितों का पता लगाने के लिए पुलिस प्रोफेशनल और वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही थी। अंत में इन आरोपितों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस अब आरोपितों से विस्तृत जानकारियां हासिल करने में जुटी है।

अमृतसर में जी-20 सम्मेलन से पहले अमृतसर, हरियाणा बॉर्डर और बठिंडा में खालिस्तान समर्थन में नारे लिखे थे। इतना ही नहीं, हिमाचल में चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्यास पहुंचे थे। इस दौरे से पहले भी पन्नू ने प्रधानमंत्री के विरोध में नारे लिखवाए थे।

error: Content is protected !!