
एक वर्ष में दी 29 हजार सरकारी नौकरियां, आगे भर्ती जारी: मान
नवनियुक्त 401 क्लर्कों और 17 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपे
चंडीगढ़, 17 जून । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने तकरीबन एक वर्ष के दौरान राज्य के नौजवानों को 29,684 सरकारी नौकरियां दी हैं। ऐसी और बहुत सी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
शनिवार को चंडीगढ़ स्थित निकाय विभाग में 401 क्लर्कों और वाटर सप्लाई और सेनिटेशन विभाग में 17 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान मुख्यमंत्री ने नव-नियुक्त नौजवानों को अपना फ़र्ज़ पूरे समर्पण और पेशेवर वचनबद्धता के साथ निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समय आ गया है, जब सरकारी दफ्तरों में नये काम में सभ्याचार पर आधारित टीम भावना और समर्पण ज़रूर लाया जाये। भगवंत मान ने कहा कि नौजवान हमेशा नये विचारों के साथ भरपूर होते हैं, जिनको हमारी सरकार समूचे विकास के लिए तेज़ रफ़्तार के साथ राज्य में लागू करेगी।

मुख्यमंत्री ने नौजवानों को न्योता दिया कि वे देश को विदेशी साम्राज्यवाद की ग़ुलामी से मुक्त करने के लिए अपनी जानें कुर्बान करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दफ़्तरी कामकाज में अनुशासन लाने के लिए पुरज़ोर कोशिश कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि इससे राज्य सरकार के कामकाज से लोगों को फ़ायदा मिलना सुनिश्चित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका एकमात्र मकसद समूचे विकास एवं लोगों की भलाई के लिए मिशनरी उत्साह के साथ राज्य की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि हरेक कदम लोगों की भलाई के मंतव्य से उठाया जा रहा है और इस महान कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही। भगवंत मान ने कहा कि इससे पहले नेता अपना पद संभालने के बाद में चकाचौंध की दुनिया में रहते थे परन्तु उन्होंने पंजाब और पंजाबियों और राज्य की सेवा करने के लिए यह चकाचौंध छोड़ दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन राजनीतिक पार्टियों के दौर को जानने वाला कोई भी व्यक्ति बता सकता है कि कैसे उनके हाथ पंजाब और पंजाबियों के ख़ून से सने हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के पंजाब और पंजाबी विरोधी रिकॉर्ड के कारण राज्य को हमेशा नुकसान बर्दाश्त करना पड़ा और तरक्की और ख़ुशहाली को चोट लगी। भगवंत मान ने कहा कि जब भी यह पार्टियां सत्ता में आईं तो इन्होंने एक-दूसरे के हितों की रक्षा की परन्तु जब से आम आदमी पार्टी की सरकार ने पद संभाला है तो राज्य को बारी- बारी लूटने के इनके भद्दे मंसूबे नाकाम हुए हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक पंजाब के 29 हज़ार से अधिक नौजवानों को नौकरियां दीं हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित लक्ष्य को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समूची भर्ती प्रक्रिया के दो ही आधार हैं- पहला पारदर्शिता और दूसरा मेरिट। भगवंत मान ने कहा कि इस समूची

