Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पुणे: दो वाहनों की टक्कर में 3 की मौत, 5 घायल

मुंबई, 01 दिसंबर  । पुणे जिले में पुणे-नासिक हाईवे पर मंचर के पास शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे ट्रक और जीप के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में घायल सभी पांच लोगों को मंचर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह घने कोहरे की वजह से सताना से पुणे जा रही जीप मंचर इलाके में अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। जिसमें जीप चालक पंकज खांडू जगताप (उम्र 36), मधुकर तुकाराम अहिरे (उम्र 52) और शांताराम संभाजी अहिरे की मौत हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए , इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

error: Content is protected !!