Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पुणे में 46 लाख का मादक पदार्थ बरामद, महिला समेत चार गिरफ्तार

मुंबई, 17 अगस्त । पुणे जिले में पुलिस ने एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीम ने मुंडवा इलाके में छापा मारकर 46 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में एएनसी की टीम ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन एएनसी की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार एएनसी की टीम को मुंडवा इलाके में मादक पदार्थ सहित कुछ आरोपितों के आने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर मुंडवा इलाके में एएनसी की टीम ने छापा कर चार आरोपितों को कोकीन, मेफेड्रोन आदि मादक पदार्थ सहित पकड़ा और उनके पास से 46 लाख 59 हजार रुपये का नशीला पदार्थ जब्त किया है। आरोपितों की पहचान सागर कैलास भोसले (26 वर्ष, निवासी खराड़ी), अजीत सिंह इंद्रजीत सिंह भवनिया (उम्र 40 वर्ष, निवासी लोहगांव रोड), इमरीन गैरी ग्रीन (उम्र 37 वर्ष, निवासी लोहगांव रोड) और राधा सुतार के रूप में हुई है। आरोपितों से पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों ने भवनिया नामक ड्रग विक्रेता से ड्रग्स खरीदा था। एएनसी की टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है ।

error: Content is protected !!