Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पुणे में बम धमाके की साजिश का पर्दाफाश, गोंदिया में आतंकवादी गिरफ्तार

पुणे में बम धमाके की साजिश का पर्दाफाश, गोंदिया में आतंकवादी गिरफ्तार

मुंबई, 26 जुलाई  । एंटी टेरोरिस्ट स्कॉड (एटीएस) की टीम ने गोंदिया में एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जो आतंकी संगठन अल सफा का सक्रिय सदस्य है। शाहनवाज की गिरफ्तारी इससे पहले पुणे में गिरफ्तार आतंकवादी मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूसुफ खान और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद की निशानदेही पर की गई है। इन तीनों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि तीनों पुणे में बम विस्फोट की साजिश रच रहे थे।

कोथरुड पुलिस स्टेशन की टीम ने पुणे के कोथरुड इलाके में से मोहम्मद युसुफ खान और मोहम्मद युनुस मोहम्मद को मोटर साइकिल की चोरी का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया था। शुरुआती पूछताछ में इन लोगों ने अपने हिंदू नाम बताये थे, लेकिन ट्रूकालर के सहयोग से दोनों की असलियत सामने आई। इसके बाद पता चला कि दोनों राजस्थान के एक मामले में इनामी आतंकवादी थे। इसके बाद कोथरुड पुलिस ने इन दोनों को एटीएस को सौंप दिया था। इसके बाद एटीएस ने इन दोनों से पूछताछ कर तीसरे आतंकवादी शाहनवाज को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इन तीनों आतंकियों ने पुणे, सतारा और कोल्हापुर जिले के जंगलों में बम बनाने और बम विस्फोट की ट्रेनिंग भी ली थी। साथ ही तीनों ने अन्य छह लोगों को भी अपने साथ जोड़ा है। एटीएस की टीम अन्य छह लोगों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!