Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पीटीआई ने दक्षिण पंजाब के 22 नेताओं को निष्कासित किया

इस्लामाबाद, 02 अगस्त । पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार सहित दक्षिण पंजाब के 22 नेताओं की प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी। इन सभी कोपार्टी के नाम और पदनाम का इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

पीटीआई ने एक पखवाड़े से भी कम समय में 80 से अधिक प्रमुख नेताओं को निष्कासित कर दिया है। दक्षिण पंजाब के जिन प्रमुख पीटीआई नेताओं की सदस्यता समाप्त की गई, उनमें सरदार मुहम्मद खान लघारी, सैयद नदीम जमान शाह, एहतिशाम उल हक लालेका, प्रिंस बहावल खान अब्बासी, सबीन गुल, उस्मान बुजदार, मखदूम खुसरो बख्तियार, मियां शफी मुहम्मद, सैयद मुहम्मद असगर शाह शामिल थे। मियां तारिक अब्दुल्ला, मुहम्मद अख्तर मलिक और मुहम्मद अफजल शामिल हैं।

error: Content is protected !!