Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गौरेला पेंड्रा मरवाही : समर्थन मूल्य पर अब तक 1 लाख 13 हजार 924 क्विंटल धान की खरीद

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 नवंबर  । चालू खरीफ विपणन वर्ष में जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर विगत 1 नवंबर से धान खरीद का कार्य चल रहा है। जिले में अब तक 23 नवंबर की तिथि में 1 लाख 13 हजार 924 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। धान खरीद की अधिकतम सीमा 20 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीद के लिए 20 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए है।

जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान उपार्जन केंद्र धनौली में 14230.40 क्विंटल, लालपुर में 12298.80 क्विंटल, मेढुका में 12087.60 क्विंटल, पेंड्रा में 10608.40 क्विंटल, मरवाही में 7640.40 क्विंटल, नवागांव (पेंड्रा) में 7476.80 क्विंटल, भर्रीडांड में 6765.60 क्विंटल, खोडरी में 6454.40 क्विंटल, गौरेला में 6072.80 क्विंटल, सिवनी में 5799.20 क्विंटल, लरकेनी में 5218 क्विंटल, देवरीकला में 4875.60 क्विंटल, तरईगांव में 4138.80 क्विंटल, बंसीताल में 2950.40 क्विंटल, परासी में 2465.60 क्विंटल, तेंदुमूंडा 1875.60 क्विंटल, निमधा में 1766.80 क्विंटल, कोडगार में 528 क्विंटल, जोगीसार में 367.20 क्विंटल और धान उपार्जन केंद्र बस्ती में 303.60 क्विंटल धान खरीद हो चुकी है।

error: Content is protected !!