Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ प्रवास: कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर, 22 अगस्त । राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू के 31 अगस्त और 1 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के बारे में आज मंगलवार को कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित पुलिस-प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।

कलेक्टर ने बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों और मापदण्डो के अनुसार गरिमापूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रपति के शहर में आने-जाने के रास्तों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। डॉ भुरे ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों पर वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। प्रवास के दौरान विभिन्न दायित्वों में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को उपयुक्त पास जारी करने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए। डॉ भुरे ने राष्ट्रपति के प्रवास के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार चिकित्सा व्यवस्था, भोजन व्यवस्था आदि भी सुनिश्चित करने को कहा।

error: Content is protected !!