Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रधानमंत्री आज वर्चुअली साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर पुट्टपर्थी का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री आज वर्चुअली साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर पुट्टपर्थी का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली, 04 जुलाई  । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) पूर्वाह्न 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन समारोह में दुनिया भर के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।

श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट ने पुट्टपर्थी स्थित प्रशांति निलयम में इस सेंटर का निर्माण किया है। प्रशांति निलयम श्री सत्य साईं बाबा का मुख्य आश्रम है। इसके निर्माण में समाजसेवी श्रीरयुको हीरा का अहम योगदान है। यह सेंटर सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आध्यात्मिकता और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देने वाले दृष्टिकोण का प्रमाण है। इस विशाल परिसर में ध्यान कक्ष, शांति उद्यान और आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

error: Content is protected !!