Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिणी राज्यों के एनडीए के 48 सांसदों के साथ की मुलाकात

नई दिल्ली, 02 अगस्त । आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों और रोडमैप पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देर रात तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के 48 सांसदों के साथ बैठक की। तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में प्रधानमंत्री ने दक्षिणी राज्यों के समीकरण पर ध्यान देते हुए सांसदों को जीत का मंत्र दिया। संसद भवन के एनेक्सी में आयोजित इस बैठक में तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समुह, और लक्षद्वीप के एनडीए के सांसदों ने भाग लिया।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण राज्यों के उन सीटों पर फोकस करने को कहा जहां एनडीए कुछ ही वोटों से पीछे रह गई थी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने एनडीए के सांसदों के साथ बैठक का सिलसिला 31 जुलाई से शुरू किया था, जो 9 जुलाई तक चलेगा। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी की एनडीए के सांसदों के साथ यह दूसरी बैठक थी। इससे पहले भी नरेन्द्र मोदी ने एनडीए के 25 साल पूरे होने के मौके पर 39 दलों के सांसदों के साथ बैठक की थी।

error: Content is protected !!