Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को महापर्व छठ की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 19 नवंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (रविवार) सूर्योपासना के महापर्व छठ पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान सूर्य से हर किसी के जीवन में खुशहाली लाने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर प्रेषित शुभकामना संदेश में कहा-‘महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर अपने सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। सूर्यदेव की वंदना हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय छठी मइया।’

इससे पहले बीते कल (शनिवार) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं थीं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा था-‘छठ पूजा के शुभ अवसर पर, मैं सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। छठ सूर्य देव की पूजा को समर्पित पर्व है। यह नदियों, तालाबों और पानी के अन्य स्रोतों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है।’

error: Content is protected !!