Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

तीन राज्यों की जीत की हैट्रिक बनेगी 2024 में जीत की हैट्रिकः प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 3 दिसंबर  । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तीन राज्यों में मिली जीत को जनता का आशीर्वाद बताया और कहा कि जीत की यह हैट्रिक 2024 की हैट्रिक बनने जा रही है। उनका इशारा 2024 में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र में वापसी की ओर था।

भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी ने राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर आभार स्वरूप आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने जनता विशेष कर महिलाओं, युवाओं और आदिवासियों का धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद को कड़ा संदेश है। जनता इनके प्रति अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। भाजपा इन तीनों बुराईयों के प्रति एकमात्र विकल्प है। यह जीत जांच एजेंटियों को बदनाम करने की कोशिश के खिलाफ एक जन समर्थन है।

प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि अब उन्हें आने वाले समय में अधिक सावधानी बरतनी होगी। अब देश को बांटने और कमजोर करने वाली ताकतें एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके फेक नॉरेटिव का जवाब देना होगा। साथ ही जनता के बीच में पार्टी का जनाधार मजबूत करना होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बंगाल की खाड़ी में उपजे तूफान में राहत और बचाव कार्यों में सहयोग देने के लिए भी कहा।

भाजपा नेता कहा कि आज की जीत का संदेश दुनिया में गूंजेगा। यह निवेशकों को स्पष्ट संदेश है कि भारत का लोकतंत्र और लोग सशक्त हैं। भारत का विकास भरोसेमंद है और लोग यहां सोच-समझकर स्थिर सरकार को चुनते हैं। भाजपा की राजनीति परफॉर्मेंस और डिलीवरी की राजनीति है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी। उन्होंने कहा कि यह घमंडिया गठबंधन (विपक्षी गठबंधन) को स्पष्ट संदेश है कि जनता के लिए भेजा धन का दुरुपयोग करने वालों को जनता चुन-चुन कर साफ कर देगी। देश विरोधी और बांटने वाली ताकतों को सहयोग करने वालों को रास्ते से साफ कर देगी।

error: Content is protected !!