Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर रवाना, बोले-दोनों देशों के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर रवाना, बोले-दोनों देशों के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे

नई दिल्ली, 20 जून  । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अमेरिका की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली से रवाना हो गए। वह वापसी में मिस्र की दो दिवसीय यात्रा करेंगे।

अमेरिका रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने एक संदेश में कहा कि हम भारत और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे वाणिज्य व्यापार नवाचार तकनीक और अन्य क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि वे न्यूयॉर्क सिटी और वाशिंगटन डीसी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। वो संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग दिवस उत्सव में हिस्सा लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति से चर्चा करेंगे। साथ ही अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका में प्रवास के दौरान उन्हें बिजनेस लीडर्स भारतीय समुदाय के साथ चर्चा का अवसर मिलेगा।

error: Content is protected !!