Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर, शिवाजी महाराज की मूर्ति का करेंगे अनावरण

नई दिल्ली, 04 दिसंबर  । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग का दौरा करेंगे। इस दौरान वो छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे। उल्लेखनीय है कि आज महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग किले में नौसेना दिवस मनाया जाएगा। इस किले की नींव सन् 1664 में मराठा राजा शिवाजी महाराज ने सिंधुदुर्ग जिले के मालवन तालुका के पास अरब सागर में एक द्वीप पर रखी थी।

भारतीय जनता पार्टी ने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चित्र के साथ कार्यक्रम का ब्यौरा साझा किया है। वो शाम 4:15 बजे सिंधुदुर्ग पहुंचेंगे और राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस 2023 समारोह में हिस्सा लेंगे।

error: Content is protected !!