Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए के बिहार के सांसदों के साथ की बैठक, ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क करने की दी सलाह

नई दिल्ली, 03 अगस्त । लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों के साथ बैठक के क्रम में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के 48 सांसदों के साथ बैठक की। इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नित्यानंद राय भी शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार संसद भवन के एनेक्सी में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री ने सांसदों को कहा कि बिहार में काफी संभावनाएं हैं। लोकसभा चुनाव को अब मिशन मोड में लेते हुए सांसदों को जनता के बीच जाना चाहिए और मौजूदा बिहार सरकार की नाकामियों के साथ केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताना चाहिए। उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाने की नसीहत दी।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात भवन में दूसरी बैठक की, जिसमें दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के 27 सांसद शामिल हुए। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर और अजय भट्ट भी शामिल हुए। इस बैठक में भी नरेन्द्र मोदी ने सांसदों को जीत का मंत्र देते हुए अपने पांच साल के विकास के कार्यों को उजागर करने को कहा। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीति में स्थायित्व के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कई बार बड़े लक्ष्य के लिए त्याग करना पड़ता है।

error: Content is protected !!