Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को आएंगे मध्य प्रदेश के प्रवास पर

सागर, 11 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शनिवार, 12 अगस्त को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय पर सागर जिले में आगमन हो रहा है। प्रधानमंत्री यहां बड़तूमा में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संत रविदास के भव्य मंदिर और विशाल स्मारक का भूमि-पूजन करेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ढाना के एयर स्ट्रिप में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को यशवंत सिंह बरारे ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम में एनएचएआई की भारत माला परियोजना के अंतर्गत 1582.28 करोड़ की दो सड़कों का शिलान्यास करेंगे। वे यहां ढाई हजार करोड़ रुपये की लागत से बने कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्र और राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नई दिल्ली एयरपोर्ट से पूर्वान्ह 11.50 बजे वायुसेना के विमान से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1.00 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर उनका आगमन होगा। प्रधानमंत्री खजुराहो एयरपोर्ट से दोपहर 1.05 बजे हैलीकाप्टर से प्रस्थान कर 2.05 बजे बड़तूमा हैलीपेड पर आएंगे और यहां से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे। प्रधानमंत्री दोपहर 2.15 बजे से 2.30 बजे तक संत शिरोमणि रविदास के मंदिर एवं स्मारक का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2.35 बजे वे बड़तूमा हैलीपेड आएंगे तथा वे 2.45 बजे हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.05 बजे ढाना एयर स्ट्रिप पहुंचेगे। मोदी दोपहर 3.15 बजे ढाना सभास्थल पहुंचेगे। कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सायं 4.15 बजे ढाना एयर स्ट्रिप से हैलीकाप्टर द्वारा खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां से वे वायुयान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ग्राम ढाना स्थित जनसभा में भारतमाला परियोजना तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की दो परियोजनाओं के अंतर्गत 1582.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास करेंगे। इन सड़कों की लंबाई लगभग 96 किलोमीटर होगी।

प्रथम परियोजनाः इसकी सड़क टू-लेन होगी। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से होकर गुजर रही है और राज्य की राजधानी भोपाल को जिला अशोकनगर एवं चंदेरी के साथ झांसी को जोड़ेगी। यह परियोजना अशोक स्तम्भ और बौद्ध स्तूपों तक पहुंच को आसान बनाएगी। जो कि सांची, जिला रायसेन में स्थित है। इससे क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना तीर्थयात्रियों को प्रसिद्ध “ नीलकंठेश्वर मंदिर “ तक पहुँच आसान करती है, जिसे 11वीं शताब्दी में परमार राजा उदयादित्य ने ग्राम उदयपुर जिला विदिशा में बनाया था। यह परियोजना जिला विदिशा में स्थित 5वीं शताब्दी में निर्मित उदयगिरी के रॉक कट गुफाओं के मंदिरों तक पहुंच को आसान बनाती है, इससे क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

द्वितीय परियोजना – इसकी सड़क फोर लेन होगी। यह परियोजना भोपाल- कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भाग है। परियोजना मध्यप्रदेश के रायसेन और विदिशा जिले से होकर गुजर रही है। राज्य की राजधानी भोपाल को रा. रा. क्रमांक – 146 पर सागर संभाग से जोड़ रही है, और साथ ही साथ यह मार्ग रा. रा. क्रमांक 346 जिला अशोक नगर एवं अन्य जिलों को भी जोड़ेगी।

error: Content is protected !!