Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

महात्मा गांधी के विचार कर रहे हैं हमारा मार्गदर्शन : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 10 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को एक्स पर कहा कि आज राजघाट पर जी-20 परिवार ने शांति, सेवा, करुणा और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा जैसे-जैसे विविध राष्ट्र एकजुट हो रहे हैं, महात्मा गांधी के शाश्वत आदर्श सामंजस्यपूर्ण, समावेशी और समृद्ध वैश्विक भविष्य के लिए हमारी सामूहिक दृष्टि का मार्गदर्शन करते हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी एक्स पर कहा कि जी-20 प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख आज राजघाट पर एकत्र होकर बापू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। राजघाट की शांति बहुत कुछ बयां करती है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श हमें एक वैश्विक समुदाय के रूप में एकजुट करते हैं।

error: Content is protected !!