Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पीकेएल 10 : मनिंदर सिंह का शानदार सुपर-10, बंगाल वॉरियर्स ने बैंगलुरु बुल्स पर दर्ज की रोमांचक जीत

अहमदाबाद, 5 दिसंबर । मनिंदर सिंह के 11 अंकों की बदौलत सोमवार रात ईकेए एरिना बाय ट्रांस स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने बैंगलुरु बुल्स को एक रोमांचक मुकाबले में 32-30 से हराया।

मनिंदर ने रात की पहली रेड के साथ जोरदार शुरूआत की। मनिंदर ने बंगाल को एक बोनस अंक के साथ-साथ एक टच प्वाइंट दिलाया। इस मैच को बड़े हमलावरों की लड़ाई के रूप में प्रस्तुत किया गया था, उसमें उन्होंने अपनी छाप छोड़ी।

हालांकि दूसरे छोर पर लंबे क़द के भरत को अपने पहले ही रेड में निपटा दिया गया। यह इस बात का एक अशुभ संकेत था कि मैच के दौरान चीजें उनके तथा उनकी टीम लिए कैसी होंगी। बेंगलुरु बुल्स को पहले अंक हासिल करने में चार मिनट से अधिक का समय लगा। इस टीम का खाता आदित्य शिंदे की ‘डू ऑर डाई रेड के जरिए खुला।

बुल्स को ख़ुद से दूर रखने के लिए वारियर्स ने नियमित अंतराल पर अंक हासिल करना जारी रखा, लेकिन नीरज नरवाल के एक सुपर रेड ने स्कहानी में नया मोड़ का दिया और इसे एक करीबी मुकाबले में बदल दिया, जिसमें वॉरियर्स हाफ टाइम तक 14-11 से आगे थे।

वॉरियर्स ने हालाँकि दूसरे हाफ में कुछ मिनटों में ही अपनी बढ़त बढ़ा दी। मनिंदर सिंह ने ऑल आउट का अंजाम देकर स्कोर 23-15 करते हुए उसे 8 अंक से आगे कर दिया।

हालाँकि, बेंगलुरु बुल्स ने इसके बाद धीरे-धीरे मुकाबले में वापसी की। छह मिनट शेष रहते हुए, उन्हें अपना खुद का ऑल आउट मिल गया, जिससे अंतर कम होकर दो हो गया और जब खेल ख़त्म होने में तीन मिनट शेष था तब दोनों टीमें 28-28 पर लॉक हो गईं थीं। हालांकि खेल के आखिरी मिनट में विश्वास की रेड और दर्पण के टैकल ने बंगाल वॉरियर्स की जीत सुनिश्चित कर दी।

error: Content is protected !!