Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पाकिस्तान में पेट्रोल हुआ 305.36 और डीजल 311.84 रुपये प्रति लीटर

इस्लामबाद, 01 सितंबर । पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने गुरुवार देररात पेट्रोल और डीजल की कीमत में 14 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी कर दी। वित्त विभाग ने इसकी पुष्टि की है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में वित्त विभाग के हवाले से कहा गया है अब पेट्रोल की कीमत 14.91 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत 18.44 रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएगी। एक लीटर पेट्रोल की कीमत 305.36 रुपये और एचएसडी की कीमत 311.84 रुपये होगी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इससे पहल एक अगस्त को पेट्रोल की कीमत 19.95 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 19.90 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई थी। इसके बाद 16 अगस्त को पेट्रोल की कीमत में 17.50 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 20 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।

error: Content is protected !!