Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

नई दिल्ली, 28 नवंबर । सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय नागरिकों, कंपनियों और एसोसिएशनों के पाकिस्तानी कलाकारों को अपने प्रोजेक्ट में शामिल करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि ये बेतुकी और आधारहीन याचिका है।

सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका सिने कलाकार फैज अनवर कुरैशी ने याचिका दायर की थी। इसके पहले कुरैशी ने बांबे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की थी कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारत के लिए वीजा जारी नहीं किए जाएं, लेकिन यह याचिका बांबे हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी।

याचिका में कहा गया था कि अगर पाकिस्तानी कलाकारों को भारत आने के लिए वीजा दिया जाता है तो ये भारतीय कलाकारों के लिए भेदभाव होगा, क्योंकि भारतीय कलाकारों को पाकिस्तान में काम करने की छूट नहीं मिलती है। इससे भारतीय कलाकारों के लिए रोजगार भी छिनने का खतरा पैदा होगा।

error: Content is protected !!