Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पाकिस्तान के गिरिजाघरों में हुए हमले में दो मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार

लाहौर, 19 अगस्त । पाकिस्तान में गिरिजाघर और ईसाई समुदाय पर हुए हालिया हमलों में शामिल दो मुख्य संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि ईशनिंदा के आरोप में 21 चर्चों और अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के करीब तीन दर्जन घरों पर हमलों में शामिल दो प्रमुख संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

नकवी ने पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिरीक्षक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ने प्रमुख संदिग्धों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि पंजाब की प्रांतीय राजधानी लाहौर से 130 किलोमीटर दूर फैसलाबाद जिले के जरनवाला शहर में बुधवार को ईशनिंदा के आरोप में गुस्साई भीड़ ने 21 चर्चों और ईसाई समुदाय लोगों के 35 घरों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी थी।

मोहसिन नकवी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मस्जिदों में शुक्रवार को अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उपदेश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरे पंजाब में शुक्रवार के उपदेश अल्पसंख्यकों के अधिकारों, पवित्र कुरान और पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं पर केंद्रित होंगे।

जानकारी के अनुसार, हिंसा भड़कने के एक दिन बाद गुरुवार को पंजाब पुलिस ने कम से कम 140 लोगों को गिरफ्तार किया और पांच मामले दर्ज किए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार लोगों में मुख्य संदिग्ध मुहम्मद यासीन भी शामिल है, जिसकी पहचान एक वीडियो के माध्यम से की गई थी। यासीन को अल्पसंख्यकों के खिलाफ मुसलमानों को भड़काने के लिए मस्जिदों के लाउडस्पीकर पर घोषणा करते देखा गया था।

बता दें कि हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए लोगों में चरमपंथी समूह तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के सदस्य भी शामिल हैं। जरनवाला घटना की व्यापक निंदा हुई है।

error: Content is protected !!