Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सत्ता दल सदन में विपक्ष का सामना नहीं करना चाहता : अखिलेश यादव

लखनऊ, 28 नवम्बर । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा में मंगलवार से शुरू होने वाली सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे। अखिलेश ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार विपक्ष का सामना करना नहीं चाहती। सदन में तमाम समस्याओं पर चर्चा होना जरूरी है। सरकार विपक्ष के सवालों से बच रही है।

सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों, बेरोजगारों की सुनवाई नहीं हो रही है। यूपी में इंवेस्टमेंट कहीं नहीं दिख रहा है। आवारा जानवरों से किसानों की मौत हो रही है। सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण जरूरी है। जाति जनगणना की मांग कई दल करते हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि जनता के मुद्दे सदन में उठाए जाएं। इसलिए नई नियमावली लाकर सदन में विरोध-प्रदर्शन रोक दिया गया है।

error: Content is protected !!