Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की विभिन्न जापानी कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ वन-टु-वन बैठक

गांधीनगर, 28 नवंबर । मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने जापान दौरे के तीसरे दिन विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों के साथ वन-टु-वन बैठकें कीं। मुख्यमंत्री ने इसी श्रृंखला में टेप्को रिन्यूएबल एंड पावर कंपनी के अध्यक्ष मासाशी नेगसावा, मैनेजिंग डायरेक्टर हिरोयुकी निशायामा और मासाकी होंडा सहित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 2030 तक 500 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता भारत की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का 15.5% है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत 100 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करने का लक्ष्य भी रखा है। मुख्यमंत्री ने गुजरात की डेडिकेटेड रिन्यूएबल पॉलिसी-2023 के विषय में जानकारी दी।

ओत्सुका इंटरनेशनल: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ओत्सुका इंटरनेशनल कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट योसुके फुकासे सहित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उन्हें गुजरात में तैयार किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क के बारे में भी जानकारी दी।

मारुबेनी कॉर्पोरेशन: मुख्यमंत्री पटेल ने मारुबेनी कॉर्पोरेशन के सीनियर ऑपरेटिंग ऑफिसर नाओशी हिरोशे और जी. एम. डियागो ओडावारा सहित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री पटेल ने कंपनी को गुजरात में ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार की ग्रीन हाइड्रोजन नीति और इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स एवं लॉजिस्टिक्स पार्क नीति के बारे में भी जानकारी दी।

मित्सुई ओ.एस.के. लाइन्स:मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मित्सुई ओ. एस. के. लाइन्स के मैनेजिंग एक्जीक्यूटिव ऑफिसर अजय विक्रम सिंह सहित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में गुजरात के गिफ्ट सिटी में कंपनी के एसेट लीजिंग के लिए एक सेंटर स्थापित करने पर चर्चा हुई।

डीआईएससीओ कॉर्पोरेशन:मुख्यमंत्री ने डीआईएससीओ कॉर्पोरेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री नोबोरू योशिनागा के साथ विचार- विमर्श किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को विभिन्न देशों में कंपनी के सेमीकंडक्टर सेक्टर में चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने धोलेरा में कंपनी के संभावित प्लांट की स्थापना के बारे में भी रुचि दिखाई और जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कंपनी के पदाधिकारियों को राज्य में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विकास की संभावनाओं और गुजरात सरकार की समर्पित सेमीकंडक्टर नीति और सरकार के विज़न के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने वन-टु-वन बैठकों की श्रृंखला में एयर वॉटर आईएनसी के निदेशक शिगेकी ओत्सुका तथा अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। कंपनी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कंपनी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और गुजरात सरकार के साथ काम करने के लिए भी उत्सुकता भी व्यक्त की।

फेनुक ग्लोबल: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बैठकों की इस श्रृंखला में फेनुक ग्लोबल के अध्यक्ष एवं सीईओ युकी किता के साथ भी बैठक की। फेनुक के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और गुजरात प्रतिनिधिमंडल के समक्ष इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन के क्षेत्र में कंपनी की गतिविधियों को दर्शाते हुए एक प्रेजेंटेशन भी दिया। उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड-शो में कंपनी की गतिविधियों को प्रदर्शित करने में भी रुचि व्यक्त की।

error: Content is protected !!