Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सेंसर बोर्ड का आदेश- ‘ओह माय गॉड-2’ में बदला जाए अक्षय कुमार का रोल

अक्षय कुमार की ‘ओह माय गॉड-2’ की रिलीज डेट करीब आ रही है, लेकिन अभी भी इस फिल्म से मचा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 20 कट्स का सुझाव दिया था, लेकिन अब बोर्ड ने फिल्म के निर्माताओं को अक्षय कुमार की भूमिका बदलने का सुझाव दिया है।

सेंसर बोर्ड से फिल्म में 20 कट्स का सुझाव मिलने के साथ ही चर्चा थी कि फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिलेगा, लेकिन फिल्म की कहानी हस्तमैथुन के मुद्दे से संबंधित होने से सेंसर बोर्ड के सदस्य इस बात को लेकर थोड़े सशंकित हैं कि हस्तमैथुन और यौन शिक्षा को भगवान शंकर से जोड़ने पर दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देंगे। यही कारण है कि सीबीएफसी ने सुझाव दिया है कि अक्षय कुमार के किरदार को भगवान शंकर के रूप में नहीं बल्कि ‘शंकर के दूत’ के रूप में दिखाया जाना चाहिए, ताकि दर्शकों की धार्मिक भावनाएं आहत न हो सकें। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी भी चर्चा है कि फिल्म से अक्षय कुमार के कुछ डायलॉग्स और सीन्स हटा दिए जाएंगे।

ऐसी भी चर्चा है कि ‘ओह माय गॉड-2’ तय तारीख यानी 11 अगस्त को रिलीज नहीं होगी। हालांकि, इस पर मेकर्स ने कोई टिप्पणी नहीं की है, ऐसे में संभावना है कि फिल्म तय दिन पर ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ 11 अगस्त को सनी देओल की ‘गदर-2’ भी रिलीज होगी। ‘ओह माय गॉड-2’ में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम, अरुण गोविल अहम भूमिकाओं में हैं।

error: Content is protected !!