Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दिल्ली की ‘हवा’ में सुधार नहीं, घुला है जहर

नई दिल्ली, 24 नवंबर । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ‘हवा’ फिलहाल जस की तस है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में है। आनंद विहार में आज (शुक्रवार) सुबह एक्यूआई 411, अलीपुर में 432, वजीरपुर में 443, आरकेपुरम में 422 दर्ज किया गया। गुरुवार को भी कमोबेश यही स्थिति रही।

बोर्ड के अनुसार राजधानी के 14 स्थानों का एक्यूआई 400 पार यानी ‘गंभीर’ श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया है। अगले दो-तीन दिन दिल्ली को प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 390 रहा। शुक्रवार सुबह यह आंकड़ा 450 के करीब पहुंच गया। बुधवार को यह 395 था। आज बवाना दिल्ली का सर्वाधिक प्रदूषित इलाका रहा। यहां का एक्यूआई 450 रहा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों के बीच हवा की गति आमतौर पर दस किलोमीटर से नीचे रहने की संभावना है। ऐसी स्थिति में प्रदूषक तत्वों का बिखराब नहीं हो पाता।

error: Content is protected !!