Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नेलांग घाटी का बैली ब्रिज चोरगाड़ नदी में समाया, आईटीबीपी का संपर्क अंतरराष्ट्रीय सीमा से कटा

उत्तरकाशी, 13 अगस्त । उत्तराखंड की नेलांग घाटी में जाड़ गंगा की सहायक नदी चोरगाड़ पर बने बैली ब्रिज का पिलर ढहने से आईटीबीपी के जवानों का हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा से संपर्क कट गया है। यह वाकया दो-तीन दिन पहले का बताया गया है। दरअसल पिलर ढहने से यह समूचा ब्रिज नदी में समा गया है। सामरिक दृष्टि से यह ब्रिज भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नेलांग घाटी भारत-चीन सीमा पर है।

गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पांडेय का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में अपनी पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। ब्रिज निर्माण के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। चोरगाड़ नदी पर बने इस बैली ब्रिज का उपयोग आमतौर पर सेना, आईटीबीपी के जवान और भेड़ पालक करते हैं। यह ब्रिज हिमाचल प्रदेश सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा को जोड़ता है। पिलर ढहने के कारण ब्रिज टूट गया है।

उन्होंने कहा कि यह ब्रिज सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ब्रिज के ढहने से सेना और आईटीबीपी के जवानों को रेकी करने में दिक्कत होगी। बताया जा रहा है कि इस संबंध में जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी को ब्रिज निर्माण में आने वाली लागत का आकलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!