Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नक्सलियों की 22 दिसंबर को भारत बंद की घोषणा

रांची, 22 नवंबर  । अपने खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के विरोध में नक्सलियों ने भारत बंद का ऐलान किया है। भाकपा माओवादियों के केंद्रीय कमेटी प्रवक्ता अभय ने पत्र जारी कर भारत बंद की घोषणा की है। जिसके मुताबिक नक्सली संगठन की तरफ से 16 से 21 दिसंबर तक देशव्यापी प्रचार अभियान चलाया जाएगा और 22 दिसंबर को भारत बंद किया जाएगा।

भाकपा माओवादियों द्वारा जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि नक्सल मुक्त झारखंड के नाम पर केंद्रीय बलों के साथ मिलकर झारखंड पुलिस आदिवासी बहुल इलाकों में अत्याचार कर रही है। अगस्त 2022 से लेकर अब तक लगातार लाल दस्ते पर हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों में उसके साथियों को पकड़ कर मारा जा रहा है।

प्रचार अभियान के बाद संगठन ने तय किया है कि 22 दिसंबर को भारत बंद किया जाएगा। हालांकि दूध, एम्बुलेंस जैसी सभी आवश्यक सेवाएं बंद से मुक्त रखी गई हैं।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बंद से निपटने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

error: Content is protected !!