Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सली कैंप ध्वस्त, कई सामान बरामद

पश्चिमी सिंहभूम, 27 अगस्त । पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चल रही अभियान में रविवार को सफलता मिली है। पुलिस ने नक्सली कैंप ध्वस्त कर राशन सामग्री समेत कई अन्य समान बरामद किया है। हालांकि, पुलिस को देखकर नक्सली पहले ही कैंप छोड़कर फरार हो गए थे।

इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला का एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के चमन उर्फ लंबू, अमित मुंडा, सालूका कायम, प्रभात मुंडा उर्फ मुखिया दस्ते के साथ चाईबासा-सरायकेला एवं खूंटी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमणशील हैं।

सूचना पर पश्चिम सिंहभूम के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कराईकेला थानांतर्गत वनग्राम नवादा, उलीबेरा, सारूगोड़ा एवं गितिउली के सीमावर्ती जंगल क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान रविवार सुबह करीब सवा 10 बजे कराईकेला थानांतर्गत वनग्राम उलीबेरा और गितिउली जंगल के समीप पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र में नक्सलियों के होने की सूचना मिली। भनक लगने पर वे लोग पका हुआ भोजन छोड़ कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने नक्सली कैंप से करीब 30 किलोग्राम चावल व दाल, दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं, प्लास्टिक का टेंट, दो जोड़े जूते, दो बैटरी, बिजली का तार, गैती, दो मशाल, थर्मस, बर्तन, मग समेत विभिन्न प्रकार की आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं बरामद की है। इस अभियान में चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा 209 बटालियन, सीआरपीएफ 60 बटालियन के अलावा 112 , 157 और 193 बटालियन के जवान शामिल थे।

error: Content is protected !!