Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ओझा- गुनी बताकर पड़ोसी के साथ मारपीट, पिटाई में गर्भवती सहित पांच घायल

नवादा, 01 दिसम्बर  । जिले में अंधविश्वास के चक्कर में शुक्रवार को सात महीने की गर्भवती महिला सहित पांच लोगों के साथ जमकर मारपीट की गई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में ओझा का आरोप लगाकर इसी परिवार के पांच लोगों के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।

सभी घायलों को नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव के ही पड़ोसी में रहे चचेरे भाई ने अपने ही भाई पर ओझा का आरोप लगाकर परिवार के साथ मारपीट किया है। घायलों में सात महीने की एक गर्भवती महिला भी शामिल है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़िता ने बताया है कि बगल के चाचा के घर एक बच्ची की तबीयत खराब हो गई और खराब होने के बाद चाचा के द्वारा मेरे पिताजी को ओझा बात कर घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम देने लगे । जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो हमारे परिवार के पास सदस्यों के साथ लाठी डंडा से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया ।फिर परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में जाकर इलाज करवा रहे हैं। हमारे पिता पर गलत आरोप लगाकर ओझा बता कर अक्सर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है।

तीन साल पहले भी मेरे चाचा के घर में किसी की मौत हो गई थी। उस समय भी मेरे पिता पर ओझा बात कर मारपीट की गई थी। हमारे पिता किसी प्रकार का कोई ओझा नहीं है और कोई भी चाचा के घर में बीमार होता है तो मेरे घर पर ही शहर कर मारपीट किया जाता है। इस पूरे मामला की जानकारी मुफस्सिल थाना को दी गई है।

थाना प्रभारी दीपक राउत ने कहा है कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामला की जांच करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पांच व्यक्ति अस्पताल इलाज करवाने के लिए गए हैं।

error: Content is protected !!