
नारकोटिक्स के दल ने नष्ट की अफीम की खेती
कुल्लू, 04 जुलाई । एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा दूरदराज क्षेत्र में अफीम की लहलहाती खेती को नष्ट किया है। जानकारी के अनुसार इन दिनों अफीम की खेती पूरे यौवन पर है। वहीं पुलिस सहित सभी विंग नशे की खेती को नष्ट करने में जुट गए हैं। दल दूरदराज क्षेत्रों में पहुंचकर नशे की खेती को नष्ट कर रहे हैं।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ( नारकोटिक्स) हेम राज वर्मा ने बताया कि टास्क फोर्स में तैनात इंस्पेक्टर इंदर सिंह के नेतृत्व में दल द्वारा अति दुर्गम क्षेत्र मुहाल गढ़ गांव दिनकुट में करीब 2 बीघा वन भूमि से अफीम के 1 लाख 66 हजार 623 पौधे नष्ट किए हैं। टास्क फोर्स ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

