Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अनूठी आस्था और विश्वास का प्रतीक है बिड़ला गांव का जहारवीर गोगा महाराज का मन्दिर

अनूठी आस्था और विश्वास का प्रतीक है बिड़ला गांव का जहारवीर गोगा महाराज का मन्दिर

नाहन, 14 जून । यूं ही नहीं कहा जाता हिमाचल को देव भूमि। हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रो में देव स्थल के रूप में प्रसिद्ध है अनेकों देवी देवताओं का पुरातन इतिहास जहां आज भी साक्षात् दर्शन और आभास करवाता हैं और हमेशा करवाते रहेंगे। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र शिलाई विधानसभा के अन्तर्गत गांव बिड़ला गांव के जहारवीर गोगा जी महाराज के दर्शन और यहां पर लोगो की देवता के प्रति एक अनूठी आस्था, विश्वास ओर शक्ति का प्रतीक मानते हैं।

ऐसे देव स्थल जहारवीर गोगा जी महाराज का सुन्दर और भव्य मन्दिर बना है जिसके दर्शनों के लिए अनेकों क्षेत्र से भक्त जन आते है और अपनी मुरादें पूरी करते है। जैसा कि इतिहास में दोहराया भी जाता है कि जहारवीर गोगा महाराज का प्राकट्य राजस्थान में हुआ है और वही से गोगा जी महाराज को इस गांव ओर स्थल पर लाया गया है और जिन्हें कई दशकों पूर्व इस मन्दिर में स्थापित किया गया।

मन्दिर पुजारी बस्ती राम और बड़े बुजुर्ग के अनुसार इस मन्दिर ओर देवता का इतिहास को दोहराते भी है। गोगा जी नागों का देवता भी कहा जाता है और इस मन्दिर की आज भी एक अलग पहचान है कि व्यक्ति को सांप काटने के तुरन्त बाद अगर इस मन्दिर में लाया जाता है तो उसका ज़हर स्वत ही नष्ट हो जाता है और उस व्यक्ति को कोई भी प्रभाव सांप के डंसने से नहीं होता है।

इस मन्दिर के बिल्कुल समीप एक गांव बसा है जिसमें अधिकांश घर पंडित के ही हे जो इस मन्दिर की देखरेख, पूजा अर्चना ओर रखरखाव करते आ रहे हैं और साथ ही इस मन्दिर के सामने एक सुन्दर और भव्य मन्दिर माता का भी बना है जिन्हें स्थानीय भाषा में (माता कुजियाट) के नाम से प्रसिद्ध है। जिसका महत्व और आस्था जहारवीर गोगा जी महाराज और माता कुजियाट की अनूठी आस्था और विश्वास ओर शक्ति का प्रतीक माना जाता है जहारवीर गोगा जी महाराज के मन्दिर में जन्माष्टमी के दिन एक भव्य समारोह हर वर्ष किया जाता है।

इस दिन अनेकों क्षेत्रों से भक्तजन इस मन्दिर में जन्माष्टमी के दिन रात्रि जागरण करते है जिस रात्रि को जहारवीर गोगा जी महाराज साक्षात् दर्शन देवता के रूप में सभी भक्त जनों को दर्शन देते हैं जहां पर अनेकों क्षेत्र से आए देव रुप अपना स्वरुप और आशीर्वचनों से भक्तों को दर्शन देते हैं। लोहे के बने अस्त्र शस्त्र जिन्हें स्थानीय भाषा में (कोरडे) के रूप में जाना जाता है और जिन्हें आग में तपाकर ओर गोगा महाराज जी के सम्मुख साक्षात् दर्शन और देव वचन दिए जाते हैं। देवताओं का आव्हान करने के लिए पीर महाराज का गुणगान ओर आव्हान स्थानीय भाषा में ( बार) कहां जाता है और तत्पश्चात जहारवीर गोगा जी का इतिहास ओर गुणगान सुनकर ओर स्मरण करके अनेकों देवता देव दर्शन देते हैं और पूरी रात भर भक्त जनों को को भक्तिमय माहोल ओर आस्था के रूप में परिवर्तित करते हैं और हर वर्ष जन्माष्टमी से पूर्व हर गांव में देवता का दोरा किया जाता है

error: Content is protected !!