Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मोरक्को में भूकंप से अब तक 2,012 लोगों की मौत

रबात, 10 सितंबर । मोरक्को में घड़ी की सूई घूमने के साथ-साथ भूकंप से हुई जानमाल की तबाही का डरावना मंजर दुनिया के सामने आने लगा है। हाई एटलस पहाड़ियों पर शुक्रवार देररात आए इस भूकंप ने कई शहर और गांवों को मकतल बना दिया है। मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने आज कहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2,012 और घायलों का 2,059 पहुंच चुका है। इनमें से1,404 की हालत गंभीर है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के केंद्र के पास अमिजमिज गांव में भारी तबाही हुई है। राहत और बचाव का काम चल रहा है। मलबे से गलियां पट गई हैं। अपनों के शव देखकर लोगों की आंखें पथरा गई हैं। इस भूकंप से प्राचीतम शहर मराकेश में भी भारी विनाश हुआ है। इस शहर में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। भूकंप से सबसे ज्यादा विनाश अल हौज, उआरजाजेट, मराकेश, अजीलाल, चिचौआ और तारौदंत प्रांतों में हुआ है।

मोरक्को के भू-भौतिकी केंद्र की कल की सूचना के मुताबिक भूकंप हाई एटलस के इघिल क्षेत्र में आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 थी। अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई । उसने कहा है कि यह 18.5 किलोमीटर (11.5 मील) की अपेक्षाकृत उथली गहराई पर था।

error: Content is protected !!