Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रदेश भाजपा ने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को दी बधाई

रांची, 11 दिसंबर । प्रदेश भाजपा ने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बधाई दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मध्य प्रदेश की डबल इंजन सरकार डॉ मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ मोदी की गारंटी सुनिश्चित करेगी। मरांडी ने कहा कि यह सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी, सर्व समावेशी भाजपा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को सम्मान देने में विश्वास करती है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री बनाए गए जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल एवं मप्र विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए नरेंद्र सिंह तोमर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!