Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

झारखंड के माननीयों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला यू-ट्यूबर गढ़वा से गिरफ्तार

गढ़वा, 31 जुलाई । झारखंड के मुख्यमंत्री , स्पीकर और मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला यू ट्यूबर रांची पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने भौकाल यू-ट्यूब चैनल के रिपोर्टर मीकू खान को गढ़वा से गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि सोमवार को गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा ने की।

जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने 29 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्पीकर रविंद्र नाथ महतो और मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बारे में सोशल मीडिया पर अमर्यादित और आपतिजनक तथ्यों को प्रचारित करने के संबंध में अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। रांची पुलिस ने मीकू खान को इस शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया है। मीकू खान पर आपतिजनक, अनर्गल एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो अपलोड करने का आरोप है।

error: Content is protected !!