Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश , कई ट्रेनें रद्द

रायपुर, 5 दिसंबर । (अपडेट) बंगाल की खाड़ी में बनें चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में देर रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। जिससे तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ गई है। अचानक मौसम में हुए परिवर्तन से किसानों के खलिहान में रखे धान और मक्का के फसल को नुकसान होगा। अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है।चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ की वजह से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेन रद्द कर दी गई है।

मिचौंग तूफान के असर से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में सोमवार को बादल छाए रहे जिससे दिन का पारा तीन डिग्री तक गिरा और रात का पारा दो डिग्री तक चढ़ गया। प्रदेश के मध्य भाग में 6 और 7 दिसंबर को हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के राजधानी रायपुर सहित कई जिलों आज मंगलवार को बादल छाए हुए हैं तो कहीं पर रिमझिम बारिश भी हो रही है। बस्तर संभाग में आज जोरदार बारिश हो सकती है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती तूफान मिचौंग उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। आज मंगलवार को यह तूफान और प्रबल रहा है, इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। छह सात दिसंबर के बाद मौसम खुलते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड में वृद्धि होगी।

वहीं बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल (मद्रास) -बिलासपुर एक्सप्रेस का परिचालन पूरी तरह से बंद रहा । जबकि बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस आज 5 दिसंबर तक नहीं चलेगी।छह दिसंबर से एर्नाकुलम से चलने वाली एर्नाकुलम-बिलासपुर एक्सप्रेस नहीं आएगी। वहीं कोरबा-कोचुवेळी 6 दिसंबर तक रद्द कर दी गई है।

error: Content is protected !!