Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मौसम विभाग का यलो और ऑरेंज अलर्ट, बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान

अहमदाबाद, 27 नवंबर  । मौसम विभाग ने गुजरात में मंगलवार को भी सामान्य और भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कई क्षेत्रों में ऑरेंज और कुछ क्षेत्रों में यलो अलर्ट भी जारी किया है। सूरत, नवसारी, वलसाड, दमण और दादरा नगर हवेली में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।

मौसम विभाग की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण गुजरात के मौसम में बदलाव आया है। 28 नवंबर तक बेमौसमी बारिश होगी। राज्य में पिछले दो दिनों से बरसाती माहौल है। बेमौसमी बारिश ने किसानों की रबी फसल को व्यापक क्षति पहुंचाया है। कच्छ से लेकर सौराष्ट्र के अमूमन सभी जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अहमदाबाद समेत आसपास के जिलों समेत तापी, डांग, दाहोद, छोटा उदेपुर में यलो अलर्ट जारी किया है। सौराष्ट्र में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, गिरसोमनाथ, बोटाद और भावनगर में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह सकती है। सौराष्ट्र के राजकोट शहर और ग्रामीण क्षेत्र, वीरपुर, जेतपुर और पडधरी के न्यारा गांव में ओला के साथ मूसलाधार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

error: Content is protected !!