Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मेहसाणा : पटाखे से गैस बैलून में ब्लास्ट, 30 लोग झुलसे

-ऊंझा में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान गैस बैलून के समीप धमाका

मेहसाणा, 18 नवंबर । मेहसाणा जिले की ऊंझा तहसील के ब्राह्मणवाड़ा में शनिवार को गणपति मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हुआ। इसमें पटाखे के कारण समीप मौजूद गैस बैलून में ब्लास्ट हो गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। इसमें कई मासूम समेत 30 लोग झुलस गए। सभी को समीप के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ऊंझा के ब्राह्मणवाड़ा में गणपति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस दौरान बड़ी संख्या में विक्रेता गैस वाला बैलून बेच रहे थे। उसी दौरान समारोह के आयोजन के तहत पटाखा छोड़ा गया। पटाखे की ज्वाला गैस बैलून के पास जाने से जबर्दस्त धमका हुआ, जिससे चारों ओर आग फैल गई। इस आग में वहां खड़े कई मासूम समेत 30 लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को स्थल पर प्राथमिक इलाज किया गया। स्थानीय दवाखाना समेत सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लोगों के जख्म का इलाज किया गया। कई लोगों को ऊंझा के जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया। गंभीर रूप से झुलसे 25 लोगों को लायंस हॉस्पिटल में रेफर किया गया।

error: Content is protected !!