Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

महिषादल में बरसात का कहर, घुटने भर पानी में शव को शमशान ले जा रहे लोग

पूर्व मेदिनीपुर, 03 अगस्त । पश्चिम बंगाल के जिलों में इन दिनों बरसात का कहर देखने को मिला है। अभी हाल ही में हुगली जिले के पांडुआ से एक तस्वीर आई थी जिसमें शिक्षक स्कूल के बाहर बच्चों को सड़क के किनारे पढ़ा रहे थे क्योंकि स्कूल में पानी भर गया था।

अब पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषादल के बेतकुंडा ग्राम पंचायत के शुकलालपुर से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें कुछ लोगों को अपने कंधे पर शव रखकर घुटने भर से अधिक पानी में चलते हुए उसका दाह संस्कार करने जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण पूरा इलाका पानी में डूबा हुआ है। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मचा हुआ है। जलनिकासी व्यवस्था को लेकर इलाके के लोगों में आक्रोश है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिषादल ब्लॉक के बेतकुंडा निवासी मायारानी मंडल (65) का बीमारी से निधन हो गया था। इस बीच भारी बारिश से इलाके की सड़कें जलमग्न हो गई। इस कारण इलाके में गाड़ियों का आवागमन भी दुष्कर हो गया। इसलिए मायारानी देवी के बेटे उत्तम मंडल ने बुधवार को गांव वालों के साथ मिलकर घुटने भर से अधिक पानी पार करते हुए अपने मां को शव को लेकर शमशान जाने का निर्णय लिया।

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चारों ओर इसकी निंदा होने लगी। स्थानीय निवासियों ने इलाके की जल निकासी व्यवस्था को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उत्तम मंडल ने कहा कि मां को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना इतना मुश्किल था कि बताने की जरूरत नहीं है। किसी तरह पानी पार करने में कामयाब रहे। लेकिन मां को बचाया नहीं जा सका। अब अंतिम संस्कार करते समय भी हमारे साथ क्या हुआ यह सब देख रहे हैं।

error: Content is protected !!