
मथुरा, 07 अगस्त । श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने सोमवार दोपहर राष्ट्रपति को संबोधित और जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें ज्ञानवापी मस्जिद में पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों द्वारा सर्वे न्यायालय के आदेश से हो रहा है, इसी को दृष्टिगत रखते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान, जिस पर शाही ईदगाह बना हुआ है, उसमें जगह-जगह प्राचीन साक्ष्य हैं, ज्ञानवापी मस्जिद की खबरों को सुनकर मथुरा में भी मुस्लिम कट्टरपंथियों में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ कट्टरपंथी ईदगाह की दीवारों में से श्री कृष्ण मंदिर के प्राचीन साक्ष्यों को नष्ट कर सकते हैं।
दिनेश शर्मा ने बताया कि ज्ञानवापी पर सर्वे के आर्डर के बाद ईदगाह कमेटी बौखलाई हुई है वह रंगाई पुताई अथवा अन्य बहाने बनाकर मंदिर होने के प्रमाण को नष्ट कर सकते हैं। इसलिए सरकार को चाहिए ईदगाह में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाकर सरकार हर स्थिति पर पैनी नजर रखें, जिससे न्यायालय में चल रही मुकदमे में सही जानकारी मिल सके। राष्ट्रीय महामंत्री अश्वनी शर्मा, प्रभारी संयोजक पं. राजेश पाठक, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, मुनेश गौतम ने कहा कि यदि स्थापित प्रमाणों से छेड़खानी की गई तो न्यायालय उचित न्याय नहीं कर पाएगा। मथुरा ईदगाह मस्जिद को सील किया जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ज्ञापन देने वालों में न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अश्वनी कुमार शर्मा, आकाश कृष्ण शास्त्री, अभय अवस्थी, कृष्ण कुमार पाठक, मुनेश गौतम, प्रेम सिंह, लोकेन्द्र आदि के हस्ताक्षर हैं।

