Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मणिपुर हिंसा: केंद्रीय मंत्री की लोगों से शांति की अपील की, सुरक्षा बलों से अभियान में सतर्कता बरतने को कहा

गुवाहाटी, 10 अगस्त । केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि पूर्वोत्तर का सांसद होने के नाते वे मणिपुर के दोनों समुदायों से शांति की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों के बीच मतभेद नए नहीं हैं, बल्कि सदियों पुराने हैं। रिजिजू ने कहा कि केंद्रीय बल अब संवेदनशील क्षेत्रों में बफर जोन बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि दोनों समुदाय एक-दूसरे से न टकराएं।

उन्होंने केंद्रीय बलों से मणिपुर राज्य में अभियान चलाते समय सावधान रहने के लिए भी कहा। क्योंकि निर्दोष लोगों की जानें जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर में संघर्ष दो समुदायों के बीच है। इसलिए सुरक्षा बल सीधे गोली नहीं चला सकते। क्योंकि, वे आतंकवादी नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वे दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील कर रहे हैं। सरकार स्थिति को सामान्य बनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है, लेकिन इस दिशा में दोनों समुदायों को भी प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि हिंसक तरीके से किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है।

error: Content is protected !!