Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

देह व्यापार मामले में पंजाब की महिला गिरफ्तार

कुल्लू, 01 दिसंबर  । जिला कुल्लू के अंतर्गत पर्यटन नगरी मनाली में देह व्यापार मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।

मनाली पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि मनाली में पंजाब की महिला जिस्मफरोशी का कारोबार कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस दल थाना प्रभारी मुकेश के नेतृत्व में सिमसा स्थित सुजानू रोपा नामक स्थान पर पहुंचा जहां पुलिस ने देह व्यापार मामले में महिला को गिरफ्तार किया और दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

डीएसपी क्षमा दत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस ने देह व्यापार मामले में पंजाब के कपूरथला की एक महिला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल और कलकता की दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि उन्हें साफ सफाई और झाड़ू पोंछा के लिए बुलाया गया था लेकिन उसके बाद उनसे गलत काम करवाया जाता रहा है। उन्होंने कहा जिस्म फरोशी का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!