Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

12 दिसंबर तक किसानों के खातों में रुपया : ममता

अलीपुरद्वार, 10 दिसंबर । उत्तर बंगाल में लघु और मध्यम उद्योगों में 24 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को अलीपुरद्वार में सरकारी सेवा वितरण समारोह के मंच से यह बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर तक खरीफ खेती की रुपया किसानों के खाते में आ जायेगा।

दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के सात दिवसीय दौरे पर है। शनिवार को डुआर्स में जनसंपर्क किया। वहीं, रविवार को अलीपुरद्वार में सरकारी सेवा वितरण समारोह में ममता ने बच्चों को पौधे सौंपे। जबकि 27 परियोजनाओं का उद्घाटन और 77 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर 31 परियोजनाओं के तहत 39 लोगों को सेवा प्रदान की गई। उन्होंने चाय श्रमिकों को पट्टा का भी वितरित किया। इस दौरान मंच पर उदयन गुहा, बुलु चिक बराइक और अन्य नेता उपस्थित थे।

इस दिन मंच से ममता ने कहा कि ‘लघु और मध्यम उद्योगों’ में उत्तर बंगाल में 24 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। जिन किसानों के पास फसल बीमा है। उन्हें रुपया मिलेगा। खरीफ खेती का रुपया 12 दिसंबर तक किसानों के खाते में आ जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम अलीपुरद्वार को नया जिला बना रहे है। चाय बागान पट्टा और पर्यटन उद्योग कर रहे है। हम सभी शरणार्थी कॉलोनी के पट्टे दे रहे है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास कर रहे है। आज भी करीब 93 करोड़ 32 लाख की 70 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अगले 24 दिसंबर तक एक लाख 20 हजार घरों तक पेयजल पहुंच जायेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ विज्ञापन पर दलाली करता है। हमें जमीन कौन देता है?

error: Content is protected !!