Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे में बस पलटी, लगी आग , 25 लोग भस्म

महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे में बस पलटी, लगी आग , 25 लोग भस्म

-आठ लोगों ने खिड़की का शीशा तोड़कर बचाई जान, पुलिस ने कहा- सभी शव बुरी तरह झुलसे, पहचान संभव नहीं

बुलढाणा (महाराष्ट्र), 01 जुलाई  । बुलढाणा जिले में शुक्रवार आधीरात बाद करीब दो बजे बस हादसे में 25 लोगों की जान चली गई। यह हादसा यवतमाल से पुणे जा रही बस के अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ने से हुआ। बस डिवाइडर पर चढ़ते ही पलट गई और उसमें आग लग गई। बस में 33 लोग सवार थे। इनमें से 25 जल कर राख हो गए। आठ लोगों ने खिड़की का शीशा तोड़कर जान बचाई।

यह हादसा बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा में पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बुलढाणा के एसपी सुनील कड़ासेन ने बताया, हादसे में बस का ड्राइवर बच गया है। उसने बताया कि टायर फटने के बाद बस पलटी। इसके बाद बस में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्क्षियों के अनुसार, ड्राइवर ने बस पर संतुलन खो दिया था। बस पहले एक लोहे के खंभे से टकराई। इसके बाद एक्सप्रेस-वे के बीच बने कंक्रीट के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस बायीं तरफ पलटी, जिससे उसका दरवाजा नीचे आ गया। इस वजह से यात्रियों के पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था।

एसपी सुनील कड़ासेन ने कहा है कि पुलिस ने बस से 25 शवों को निकाला है। यह शव 100 प्रतिशत झुलसे हुए हैं। इनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पलटने से बस का डीजल टैंक फट गया। इससे डीजल सड़क पर फैल गया। इस वजह से आग भयावह हो गई। देखते ही देखते बस लाक्षागृह में तब्दील हो गई।

error: Content is protected !!