Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

लोअर परेल फ्लाईओवर का अवैध उद्घाटन करने पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के विरुद्ध मामला दर्ज

मुंबई, 18 नवंबर । लोअर परेल में फ्लाईओवर का अवैध तरीके से उद्घाटन करने पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) समूह के नेता आदित्य ठाकरे के विरुद्ध शनिवार को नाम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस की टीम कर रही है।

जानकारी के अनुसार लोअर परेल में डिलाईल रोड में फ्लाईओवर की एक लेन का अभी भी काम चल रहा है। इस अपूर्ण काम का उद्धाटन बीती रात आदित्य ठाकरे और उनके समर्थकों ने किया था। इसकी जानकारी मिलते ही शनिवार को मुंबई नगर निगम की टीम ने लोअर परेल में फ्लाईओवर पर बीती रात से चल रहे ट्रैफिक को रोक दिया। इसके बाद मुंबई नगर निगम की टीम ने दोपहर में आदित्य ठाकरे के विरुद्ध सरकारी काम में हस्तक्षेप करने का मामला दर्ज किया है।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि फ्लाईओवर का काम पूरा होने के बाद भी मुंबई नगर निगम फ्लाईओवर का उद्घाटन नहीं कर रहा था। इसी वजह से उन्होंने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था। उनके इस काम से अगर उनके दादा स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे जिंदा होते तो उन्हें बहुत खुशी होते। उन पर मामला दर्ज हुआ तो यह जनहित के काम की वजह से हुआ है। वे इसका सामना करेंगे।

error: Content is protected !!