Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लव जिहाद, हिंदू युवती को जाल में फंसाया, आरोपित सलाखों के पीछे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लव जिहाद, हिंदू युवती को जाल में फंसाया, आरोपित सलाखों के पीछे

रायपुर, 01 जुलाई । छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में लव जिहाद की सनसनी घटना से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय पुलिस ने पहले तो इस घटना पर हीलाहवाली की। तब आईजी बद्रीनारायण मीणा से फरियाद कर इंसाफ की गुहार लगाई गई। अंततः आईजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। शुक्रवार को युवती की मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने आरोपित आकिब जावेद (22) को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आकिब कुम्हारपारा जरहाभाठा का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार आकिब जावेद का निशाना बनी प्राइवेट जॉब करने वाली 22 वर्षीय हिंदू युवती का चार साल तक शारीरिक शोषण किया गया। उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

बताया गया है कि आकिब और उसके रिश्तेदारों से परेशान यह युवती कुछ दिन पहले फरियाद लेकर सकरी थाना गई थी। तब पुलिस ने प्रेम प्रसंग का मामला बताकर उसे भगा दिया था। इंसाफ न मिलने पर मजबूरी में उसने आईजी के दर पर दस्तक दी।

युवती का आरोप है कि आकिब ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती संबंध बनाए। वह गर्भवती हो गई। पता चलने पर उसका जबरदस्ती गर्भपात करा दिया गया। फिर भी वह संबंध बनाता रहा। वह इससे तंग आ गई। तब उसने आइंदा ऐसा करने पर पुलिस के पास जाने की चेतावनी दी।

पीड़ित का कहना है तब आकिब ने उससे जल्द शादी का वादा किया। इसके बाद आकिब और उसके रिश्तेदारों ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। वह इसके लिए तैयार नहीं हुई। आकिब से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने का आग्रह किया। इस पर उसके साथ मारपीट की गई। यह सिलसिला कई महीनों तक चला। एक हफ्ता पहले भी उसकी पिटाई की गई और जेवर भी छीन लिए।

error: Content is protected !!