Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड: चार दोषियों को उम्रकैद, एक को तीन साल कैद की सजा

नई दिल्ली, 25 नवंबर  । दिल्ली के साकेत कोर्ट ने टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के मामले के चार दोषियों रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलबीर मालिक और अजय कुमार को उम्रकैद और एक दोषी अजय सेठी को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। एडिशनल सेशंस जज रवींद्र कुमार पांडेय ने ये सजा सुनाई। कोर्ट ने चार पर हत्या के लिए 25 हजार रुपये और मकोका के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अजय सेठी पर तीन साल कैद की सजा के साथ पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

कोर्ट ने 18 अक्टूबर को सौम्या विश्वनाथन की हत्या और मकोका मामले में चार आरोपितों को दोषी ठहराया था जबकि एक को मकोका के तहत दोषी करार दिया था। कोर्ट ने जिन आरोपितों को हत्या का दोषी पाया, उनमें रवि कपूर, अमित शुक्ला, अजय कुमार और बलजीत मलिक हैं। कोर्ट ने इन चारों आरोपितों को मकोका की धारा 3(1)(i) का भी दोषी पाया था। कोर्ट ने चौथे आरोपित अजय सेठी को भारतीय दंड संहिता की धारा 411 और मकोका की धारा 3(2) और 3(5) के तहत दोषी पाया था।

30 सितंबर, 2008 की रात दफ्तर से लौटते वक्त सौम्या विश्वनाथन की हत्या कर दी गई थी। बलजीत मलिक पर मकोका के तहत केस चल रहा है, जिसकी वजह से उसे नियमित जमानत नहीं मिल रही है। इस मामले में बलजीत के अलावा रवि कपूर और अमित शुक्ला भी आरोपित हैं। रवि कपूर और अमित शुक्ला को 2009 में आईटी एक्जीक्युटिव जिगिषा घोष मर्डर केस में दोषी करार दिया गया था।

हिन्दुस्थान समाचार/ संजय/ संजीव/दधिबल

error: Content is protected !!