Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे हंटर पर कसा कानूनी शिकंजा

वाशिंगटन, 12 अगस्त । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के पुत्र हंटर बाइडेन कानूनी शिकंजे से बाहर नहीं निकल पा रहे। उनकी मुसीबत लगातार बढ़ रही है। अटॉर्नी जनरल मेरिक बी. गारलैंड ने कर और बंदूक के आरोपों पर एक याचिका समझौते को पुनर्जीवित करने के लिए बातचीत के बाद शुक्रवार को आरोपों की जांच कर रहे संघीय अभियोजक डेविड सी. वीज को विशेष वकील का दर्जा प्रदान कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कदम से यह संभावना बढ़ गई है कि हंटर पर मुकदमा चलाया जा सकता है। हंटर के वकील और डेलावेयर में संघीय अभियोजक डेविड सी. वीज के साथ काम करने वाले अभियोजक पिछले सप्ताह से याचिका समझौते पर बातचीत करने की कोशिश कर रहे थे।

आरोप है कि हंटर बाइडेन ने जानबूझकर आयकर का भुगतान नहीं किया। वह 2017 और 2018 में 15 लाख डॉलर से अधिक का टैक्स रिटर्न समय पर दाखिल नहीं कर पाए। इन दो सालों में उनकी कमाई पर लगभग एक लाख डॉलर से अधिक का बकाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हंटर को टैक्स मामले में जेल की हवा खानी पड़ सकती है। हंटर पर टैक्स चोरी और गैरकानूनी रूप से हथियार रखने का संगीन आरोप है। वह डेलावेयर की कोर्ट के समक्ष आरोपों को स्वीकार भी कर चुके हैैं।

error: Content is protected !!