Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बोकारो में सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर पाइपलाइन स्टोर में लाखों की लूट

बोकारो, 17 अगस्त । गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारी मोड़ी स्थित ओएनजीसी के अधीन काम करने वाली ओवल पाइपलाइन के स्टोर में बुधवार देर रात बदमाशों ने लाखों के सामान की लूट की घटना को अंजाम दिया।

रात्रि पहर के दो सुरक्षा गार्ड्स राजेश कुमार और मुन्ना कुमार राय ने बताया कि छह की संख्या में डकैत आये और स्टोर रूम में घुसकर उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे वे घायल हो गए। बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर कंपनी की ग्राइंडर मशीन, वेल्डिंग मशीन, रेंच सहित करीब चार लाख रुपये के समान को एक पिकअप वैन में भरकर लूट ले गए।

सुरक्षा गार्ड्स ने बताया कि सभी के हाथ में तमंचे थे। उनके मोबाइल को भी पटक कर तोड़ दिया गया। जब डकैत चले गए तब उन्होंने किसी तरह कंपनी के वरीय अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को गोमिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। गोमिया थाना में इसकी सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल कर रही है।

error: Content is protected !!