Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

फरीदाबाद : गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

फरीदाबाद : गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

फरीदाबाद, 03 जुलाई । एक गर्भवती महिला को उसके ससुरालियों द्वारा आग लगाकर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार राजीव कालोनी बल्लभगढ़ निवासी रिजवाना की शादी डेढ़ साल पहले मुजीद निवासी सिरोही से हुई थी। शादी के बाद रिजवाना ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई थी। रिजवाना की बहन ने बताया कि उसका ससुर इकबाल अपनी बहू पर बुरी नजर रखता था और इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई।

बताया जाता है कि रात्रि तीन बजे जब रिजवाना सोई हुई थी, अचानक उसके शरीर में जलन होने लगी, जब उसकी आग खुली तो देखा कि वह आग की लपटों में घिरी थी, जिस पर वह शोर मचाते हुए बाहर भागी। बाहर निकलने पर किसी ने उसके ऊपर पानी डाल दिया। इस बीच ससुराल वालों ने मायके वालों को फोन करके इसकी जानकारी दी और उसे बीके अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों द्वारा अधिक जल जाने के कारण उसका उपचार करने से मना कर दिया।

बाद उसे एन.एच.-3 स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाकर ससुराल पक्ष के लोग छोडक़र भाग गए। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि यह कल दिन में रिजवाना की अपनी पति, ससुर और ननद से लड़ाई हुई थी और उन्होंने ही उसे मारने के उद्देश्य से आग लगाई है। फिलहाल परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, महिला की हालत भी नाजुक बताई गई है।

error: Content is protected !!