Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कृष्ण जन्माष्टमी सात सितंबर को: गोविंददेवजी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव 23 अगस्त से

जयपुर, 18 अगस्त । जयपुर के आराध्य देव माने जाने वाले गोविंददेवजी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम 23 अगस्त से शुरू होने जा रही है। जन्माष्टमी महोत्सव मनाने के लिए मन्दिर परिसर में तैयारियां शुरू हो चुकी है। गोविंदेव जी मन्दिर के मुख्य समारोह के अलावा शहर के गोपीनाथ मन्दिर, राधा दामोदर मन्दिर, प्राचीन मदन गोपाल जी मन्दिर, सरस निकुंज सहित इस्कॉन मंदिर, कृष्ण बलराम मन्दिर, जगतपुरा, स्वामी नारायण मंदिर, चित्रकूट सहित अनेक छोटे बड़े मन्दिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहेगी।

इस दौरान जयपुर के विभिन्न मंदिरों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की झांकियां आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में 23 अगस्त से 6 सितम्बर तक सजेंगी। इस दौरान बंगाली कीर्तन मंडल की ओर से सुबह अष्टप्रहर हरिनाम संकीर्तन होगा। 24 अगस्त को गिरिराज परिक्रमा मंडल की ओर से शाम को हरिनाम संकीर्तन होगा। यह भजन कीर्तन कार्यक्रम 31 अगस्त तक नियमित सुबह-शाम होंगे। 1 सितम्बर से 4 सितंबर तक नियमित शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 5 से 6 सितम्बर को सुबह -शाम भजन कीर्तन होंगे। 7 सितम्बर को मध्य रात्रि जन्माष्टमी पर्व पर रात 12 बजे गोविंद देव जी का अभिषेक होगा। इससे पूर्व सुबह मंगला झांकी के बाद गोविंद देव जी का पंचामृत से अभिषेक होगा। ठाकुर जी को नवीन पीत वस्त्र धारण कराए जाएंगे। रात 10 बजे से जन्माष्टमी व्रत कथा होगी। मध्य रात्रि 12 बजे ठाकुर जी का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। 8 सितम्बर को सुबह श्रृंगार आरती के बाद नंदोत्सव मनाया जाएगा। शाम 4.30 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

error: Content is protected !!